Wednesday, June 12, 2013

राजस्थान: ओबामा देंगे एसएससी का इम्तिहान?


जयपुर। अगर आप तस्वीर पर एक सरसरी नजर मारेंगे तो आपको लग सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं। लेकिन दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी आखिर जूनियर इंजीनियर क्यों बनना चाहेगा, यह सवाल जेहन में आते ही आप को पता चलेगा कि यह राजस्थान के दौसा जिले के लालूराम (40) के पास आया एडमिट कार्ड है, जिसमें एसएससी की लापरवाही से ओबामा की फोटो लगी है और वह उन तक पहुंच गई है।

एसएसएसी द्वारा भेजे गए इस प्रवेश पत्र में लालूराम का नाम और पता बिल्कुल ठीक है, लेकिन उनकी जगह तस्वीर प्रेसीडेंट ओबामा की लग गई है। जबकि लालू राम का कहना है कि उन्होंने इस प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन भी नहीं दिया है।

लापरवाही की इंतिहा
पूरे प्रकरण में कर्मचारी चयन आयोग ने लापरवाही की इंतिहा कर दी। लालूराम दौसा में अपने गांव में एक निजी स्कूल चलाते हैं। ओबामा का फोटो लगा एडमिट कार्ड उनके पास कैसे आ गया, इस बात को लेकर हैरान हैं। उन्होंने तो हाल-फिलहाल में एसएससी की किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया। इसके अलावा मजेदार यह भी है कि लालूराम मीना ने कला विषयों के साथ पढ़ाई की है और जूनियर इंजीनियर बनने के लिए कोई भी डिग्री-डिप्लोमा उनके पास नहीं है। ऐसे में उनके पास जूनियर इंजीनियर बनने के लिए आया प्रवेश पत्र और उस पर भी ओबामा का फोटो एसएससी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है।

बेटी के जींस पहनने पर मचा बवाल और हो गई मां की हत्या

अलीगढ़। क्या जींस, टॉप पहनना वाकई जुर्म है? यदि नहीं तो बन्नादेवी क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम में मंगलवार की रात एक बिटिया के जींस पहनने पर इतना बवाल क्यों बरपा? पहले तो महिला ने जींस पर कमेंट किया मगर जब युवती ने सवाल दागा तो आग बबूला हो चुकी महिला अपने हथियारबंद परिवारीजनों को बुला लाई। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। आरोपियों ने तमंचे की बटों से पीट-पीट कर जींस वाली बेटी की मां की हत्या कर दी। इस दौरान कई लोग चुटैल भी हो गए। मौके पर एसपी सिटी, सीओ के अलावा एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए।

बन्नादेवी क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम में नेत्रपाल दुबे का परिवार रहता है। घर में बीवी कमलेश दुबे और बिटिया गुंजन के अलावा भाई- भाभी मौजूद थे। इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं, सो गुंजन ने जींस और शर्ट पहन ली। वह घर के पास खड़ी थी, तभी पड़ोस की आंटी आईं और उन्होंने गुंजन की ड्रेस पर कमेंट कर दिया।

इस पर डिग्री कालेज से एमए कर रही गुंजन ने कहा कि आंटी इस तरह कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता। आंटी से हो रही बेटी की नोकझोंक की आवाज सुनकर गुंजन की मां कमलेश दुबे (52) दरवाजे पर आ गई और पड़ोसन महिला के कमेंट करने पर आग बबूला हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बीचबचाव भी कर दिया गया। मगर पड़ोसन फूलवती के दिल की आग शांत नहीं हुई और वह अपने परिजनों को लेकर नेत्रपाल दुबे के घर पर आ धमकी। आंटी के परिवारीजनों ने आते ही मारपीट और फायरिंग भी कर दी।

इस दौरान कमलेश दुबे के सिर पर प्रहार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नर्सिग होम लाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह एवं एसओ देहलीगेट डा.विनोद पायल आ गए और घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर पड़ोसी बेटी पर कमेंट करने वाली आंटी और अन्य कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Tuesday, June 11, 2013

G.T.B. TIMES: 'इंदिरा की तर्ज पर मोदी का उदय'

G.T.B. TIMES: 'इंदिरा की तर्ज पर मोदी का उदय': 'इंदिरा की तर्ज पर मोदी का उदय' क्या पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी में कोई तुलना हो सक...