Tuesday, December 3, 2013

दिल्ली विधानसभा चुनाव : खुद शीला की सीट भी खतरे में!


जीटीबी संवाददाता
नई दिल्ली, अब से ठीक एक हफ्ते बाद
दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। हर पार्टी चुनाव में जीत का दावा तो कर रही है, लेकिन प्रमुख पार्टियां अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। सियासी जानकारों की मानें तो इसका मुख्य कारण आम आदमी पार्टी का चुनावी मैदान में कूदना है।
एक ताजा सर्वे के मुताबिक, सीएम शीला दीक्षित भी अपनी सीट बचाने में नाकाम साबित हो रही हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उन्हें भारी अंतर से हराते दिख रहे हैं।दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने एक ओपिनियन पोल के हवाले से लिखा है कि इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है। अखबार ने विधानसभा क्षेत्र के 2101 रजिस्टर्ड वोटरों पर यह सर्वे किया। इसके मुताबिक 4 तारीख को होने जा रहे मतदान में 40 फीसदी लोग केजरीवाल को वोट देने जा रहे हैं। केजरीवाल पुरुषों और महिलाओं दोनों की पसंद बनकर उभर सकते हैं। सर्वे की मानें तो उन्हें पुरुषों के 41 फीसदी और महिलाओं के 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
सर्वे के मुताबिक, तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सबसे कम वोट मिलने वाले हैं। उन्हें सिर्फ 20 फीसदी वोटों से संतोष करना होगा। दूसरे नंबर पर रहेंगे बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता, जिन्हें 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
22 से 24 नवंबर के बीच कराए गए इस सर्वे में बहुत कम लोगों ने हिस्सा लिया है, लेकिन फिर भी इसने कहीं न कहीं शीला दीक्षित के लंबे राजनीतिक करियर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर वह केजरीवाल जैसे नए नवेले नेता से चुनाव हार गईं तो यह न सिर्फ दिल्ली बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से भी यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद निराशा का मौका होगा।अखबार ने यह सर्वे फेस टु फेस इंटरव्यू के जरिए करवाया। वह भी ऐसे समय में जब आम आदमी पार्टी एक विवादित स्टिंग आॅपरेशन की काली छाया से जूझ रही है। सर्वे की मानें तो 45 साल के केजरीवाल को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। खास तौर से युवाओं में वह बेहद लोकप्रिय नजर आते हैं। सर्वे के मुताबिक, 18 से 25 की उम्र के 49 फीसदी लोग केजरीवाल को वोट देने वाले हैं। इसी उम्र के 19 फीसदी कांग्रेस और 20 फीसदी बीजेपी को वोट देंगे।
इस सर्वे में हिस्सा लेने वालों में 21 फीसदी लोग 18 से 25 साल के थे। उम्र के सभी वर्गों में आम आदमी पार्टी बीजेपी-कांग्रेस से बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। अखबार के मुताबिक, उनके इस सर्वे में सिर्फ 2.12 फीसदी का मार्जिन आॅफ एरर है। अखबार ने सर्वे पर 95 फीसदी काॅन्फिडेंस लेवल जताया है।
आपको बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र 1.23 लाख वोटरों का घर है। 2008 में परिसीमन से पहले इस क्षेत्र को गोल मार्केट कहा जाता था। शीला के चुनावी सफर के लिहाज से यह उनका होम ग्राउंड है। वह यहां से तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। हालांकि उनकी जीत का अंतर पिछले दो चुनावों में कम हुआ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 - उत्तर-पूर्वी जिले में ‘आप’ बिगाडे़गी समीकरण

पूर्वी दिल्ली, राजधानी दिल्ली का उत्तर पूर्वी जिला वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल का संसदीय क्षेत्र और मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के कारण यहां कांग्रेस के पक्ष में ज्यादातर वोट पड़ते हैं। लेकिन पिछले चुनावों में भाजपा के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
पिछली बार यहां 5 सीटें जीतकर कांग्रेस पहले नंबर पर थी, जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी रही, लेकिन बसपा ने यहां कई पार्टियों का खेल बिगाड़ कर रख दिया था। बसपा की यहां एक सीट आई थी। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो तिमारपुर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुरेन्द्र पाल बिटटू को कुल 39,997 वोट मिले थे लेकिन इस बार इस सीट पर मुकाबला कांटे का होगा।

सीलमपुर सीट भी हमेशा से ही कांग्रेस के पास रही है। चैधरी मतीन यहां से विधायक हैं, मतीन हमेशा से भारी मतों से जीतते आए हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि मतीन का पूरे इलाके में बोलबाला है। पिछले चुनाव में मतीन को कुल 47,820 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के सीता राम गुप्ता को मात्र 21,546 वोट ही मिले थे। जिसके चलते उन्हें हरा पाना मुश्किल माना जाता है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मसूद खान के आ जाने से इस सीट पर  मुकाबला त्रिकोणीय बनता नज़र आ रहा है।

करावल नगर सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट का कब्जा है।  यह सीट हमेशा से भाजपा के पास रही है। पिछले चुनाव में बिष्ट को 43,980 मिले थे। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर पिछड़ गई थी। इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा के चुनाव में ताल ठोकने से भाजपा की मुश्किल बढ़ सकती है।
बाबरपुर सीट से भाजपा के नरेश गौड़ विधायक हैं। इस सीट पर कशमकश की स्थिति बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रथम पंक्ति के ईमानदार एवं झुझारू नेता गोपाल राय और उनके समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार की नींद उडा रखी है। कांग्रेस की जीत की इस बार भी कोई उम्मीद नही है।
रोहताश नगर से मौजूदा विधायक हैं विपिन शर्मा। विपिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के बेटे हैं। इस सीट पर वह रामबाबू शर्मा के निधन के बाद पिता की विरासत को संभाल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र महाजन दिल्ली में मोदी लहर के चलते इस बार जीत का परचम लहरा सकते हैं।
सीमापुरी सीट हमेशा से कांग्रेस के पास ही रही है। मौजूदा विधायक वीर सिंह धिंगान हैटट्रिक मार चुके हैं परन्तु इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव में कूदने से और भाजपा कार्यकतोओं के निराशाजनक प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी को लाभ मिलता नज़र आ रहा है।
घौंडा सीट पर इस बार कुछ भी हो सकता है। इस सीट पर पिछली बार भाजपा के साहिब सिंह चैहान जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और इस बार कांग्रेस से भीष्म शर्मा एवं आम आदमी पार्टी से दाताराम बैंसला भी चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।
गोकुलपुर सीट पर पिछली बार सभी संभावनाओं को नकारते हुए बसपा के सुरेन्द्र कुमार जीते थे।
मुस्तफाबाद सीट पर फिलहाल कांग्रेस के हसन अहमद का कब्जा है। परंतु इस बार कांग्रेस के बागी जगदीश प्रधान के भाजपा में आ जाने से मुकाबला कड़ा होता नज़र आ रहा है।
अंतिम सीट आती है, बुराड़ी। इस सीट पर भाजपा का कब्जा है, मौजूदा विधायक श्रीकृष्ण त्यागी हैं। इस बार कांग्रेस के दीपक त्यागी एवं आम आदमी पार्टी से संजीव झा भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

Monday, December 2, 2013

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपा के लिए वोट मांगते भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन वोट मांगते आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए वोट मांगते कांग्रेस विधायक अरविंदर सिंह।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी अशोक जैन के लिए वोट मांगते केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस नेता अजय माकन व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करती भाजपा नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल व मीनाक्षी लेखी।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन मालवीय नगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. किरण वालिया के समर्थन में प्रचार करती सीएम शीला दीक्षित व पॉप गायक दलेर मेंहदी

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन मध्य जिला चुनाव कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाग लेते लोग।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन मध्य जिला चुनाव कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाग लेते लोग।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन बीजेपी के सीएम उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के समर्थन में प्रचार करते भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रचार करते बीजेपी के सीएम उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन कांग्रेस के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

राजधानी दिल्ली में रविवार रात अकाली दल की एक चुनावी रैली को संबोधित करते पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।

राजधानी दिल्ली के करावल नगर में रविवार को कांग्रेसी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक और सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन।

राजधानी दिल्ली के किराड़ी में रविवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

इंडिया गेट पर रविवार को आयोजित ‘वॉयस ऑफ वोट कंसर्ट’ के दौरान लोगों को मतदान के लिए जागरुक करता निर्वाचन आयोग का मैस्कॉट ‘मि. वोटो’।

GTB TIMES (Weekly)
GTB TIMES (Weekly)

GTB TIMES (Weekly)
GTB TIMES (Weekly)


GTB TIMES (Weekly)
GTB TIMES (Weekly)


GTB TIMES (Weekly)
GTB TIMES (Weekly)

राजधानी दिल्ली के त्रीनगर से भाजपा उम्मीदवार नंनदकिशोर गर्ग के समर्थन में रविवार को आयोजित रैली के दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के चुनाव प्रभारी नीतिन गडकरी।

राजधानी दिल्ली के हरी नगर क्षेत्र से शिरोमणी अकाली दल एवं भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार श्याम शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करती दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज।

जनकपुरी से भाजपा उम्मीदवार प्रो. जगदीश मुखी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उनके आवस पर तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रो. मुखी ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया करते हुए समर्थन और प्यार देते रहने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।

राजधानी दिल्ली के वेस्ट सागर पुर में रविवार को द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट तस्वीर सोलंकी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को राजधानी दिल्ली के तीन विभिन्न इलाकों में पदयात्रा और सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को राजधानी दिल्ली के तीन विभिन्न इलाकों में पदयात्रा और सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया।